CG BREAKING : शौच के लिए गया BSF जवान, जंगल में मिली लाश, गोली लगने से हुई मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: BSF jawan went for defecation, dead body found in the forest, died due to bullet injury

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बीएसएफ जवान की लाश मिली है। जवान की मौत गोली लगने से हुई है। जवान को गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल पाया है। जवान का नाम मदन कुमार बताया जा रहा है। पखांजूर एएसपी प्रशांत कुमार शुक्‍ला ने पुष्टि की है।

दरअसल, यह मामला कांकेर के पखांजूर थाना के मारबेडा कैंप इलाके का है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ के 94वें बटालियन में पदस्‍थ मदन कुमार रोड ओपनिंग पार्टी में तैनात था। जवान शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान शौच के लिए जंगल में गया था। लेकिन काफी देर बाद भी जब जवान नहीं लौटा, तो साथी जवान उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान कुछ दूर पर जवान का शव मिला।

बताया जा रहा है कि जवान की मौत गोली लगने से हुई है। जवान के सिर में गोली लगी है। पुलिस ने जवान की लाश को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान को गोली किसने मारी इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related