CG BREAKING : भाजपा नेता राजा कमलचंद भंजदेव की फॉलो कार ने मारी टक्कर, दर्जनभर घायल, 3 गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: BJP leader Raja Kamalchand Bhanjdev’s follow car collided, dozens injured, 3 seriously

धमतरी। धमतरी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें भाजपा नेता और बस्तर राजपरिवार के राजा कमलचंद भंजदेव की फॉलो कार ने एक टाटा एस वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रामधुनी जा रहे थे ग्रामीण, हादसे के बाद खेत में पलटा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार, बालोद जिले के पेरपार ग्राम से ग्रामीण रायपुर के धरमपुरा में रामधुनी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान फॉलो कार ने उनके टाटा एस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी खेत में जा पलटी। टाटा एस में करीब 12 लोग सवार थे, जिनमें से सभी घायल हो गए हैं।

तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जा सकता है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। अब यह स्पष्ट किया जा रहा है कि हादसे की असली वजह क्या थी और फॉलो कार की गति अधिक थी या लापरवाही से हादसा हुआ।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related