CG BREAKING : भूपेश बघेल पर बड़ा आरोप, भाजपा नेता ने लगाया बेटी के PSC चयन में धांधली का आरोप, मांगी CBI जांच

Date:

CG BREAKING: Big allegation against Bhupesh Baghel, BJP leader alleges rigging in daughter’s PSC selection, asks for CBI investigation

रायपुर। भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया किभूपेश बघेल की बेटी का पीएससी में चयन गलत तरीके से किया गया था और इसकी जांच की मांग की है।

उज्जवल दीपक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस मामले की जांच कराएं और छत्तीसगढ़ के युवाओं को न्याय दिलाएं। उन्होंनेयह भी कहा कि भाजपा के संकल्प पत्रमोदी की गारंटीके अनुसार पीएससी धांधली की सीबीआई जांच चल रही है और इसमें कईघोटालेबाजों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

उज्जवल दीपक ने मुख्यमंत्री से निम्नलिखित मांगें की हैं

सीबीआई जांच : राज्य में 2018 से 2023 तक सभी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों की सीबीआई जांच हो।

पीएससी परिणाम रद्द : पीएससी 2021-2022 के परिणाम रद्द हों और समस्त नियुक्तियां रद्द की जाएं।

नार्को परीक्षण : सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक, और भ्रष्टाचार से चयनित अधिकारियों का नार्को परीक्षण हो।

भूपेश बघेल की बेटी की जांच : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेटी के सहायक प्राध्यापकवाणिज्य (.शि.वि) परीक्षा -2019 मेंचयन की जांच हो।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related