CG BREAKING : कभी भी जारी हो सकता हैं ढेबर, ढिल्लन और पुरोहित के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Date:

CG BREAKING: Arrest warrant can be issued against Dhebar, Dhillon and Purohit any time.

रायपुर। शराब घोटाला केस में आरोपी अनवर ढेबर, और अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के मामले में शुक्रवार को विशेष अदालत में सुनवाई हुई। आरोपियों ने विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में अपने आवेदन में कहा कि उन्हें स्वास्थ्यगत समस्या है इसलिए उपचार कराने तक छूट चाहते हैं।

कोर्ट ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया। इसके बाद सोमवार को तीनों आरोपियों अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन और नितेश पुरोहित के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो सकता है। आरोपियों ने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत आवेदन निरस्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका भी लगाई है। आज जिला अदालत में आरोपियों की तरफ से अधिवक्ता फैजल रिजवी ने पैरवी की।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related