CG BREAKING : नगर पालिका कवर्धा में 2 माह का वेतन नहीं मिलने से नाराज महिला कर्मचारियों ने जड़ा ताला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Angered by not getting 2 months salary in Municipality Kawardha, women employees locked out

कबीरधाम। नगर पालिका कवर्धा में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग, जल प्रदाय, स्थापना, लेखा, लोक निर्माण अन्य विभाग में कार्यरतनियमित प्लेसमेंट कर्मचारियों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसे लेकर बीते  हफ्ते बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गयाथा।

सात दिन बाद भी इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। इससे नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में तालालगाकर विरोध किया है। साथ ही जमकर नारेबाजी की। नगर पालिका सीएमओ से मुलाकात कर वेतन प्रदान करने की मांग की। नगरपालिका के सीएमओ नरेश कुमार वर्मा ने सभी कर्मचारियों के साथ बैठक कर वेतन भुगतान नही होने के कारण तकनीकी समस्या केबारे में संपूर्ण जानकारी दी। जल्द से जल्द वेतन प्रदान करने की बात की।

सीएमओ नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा त्याग पत्र सौंपने के बाद से शासन स्तर पर अग्रिम कार्रवाई की जारहीं है। कर्मचारियों को वेतन भुगतान के लिए अनुमति प्रदान किए जाने शासन को पत्र लिखा गया है। कर्मचारियों को जल्द से जल्दवेतन देने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related