CG BREAKING : रमन सिंह कार्यकाल में सबसे ताकतवर ब्यूरोक्रेट्स रहे अमन सिंह को अडानी ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Aman Singh, who was the most powerful bureaucrat during Raman Singh’s tenure, gets a big responsibility in Adani Group.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में सबसे ताकतवर ब्यूरोक्रेट्स रहे अमन सिंह को अडानी ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अमन सिंह अब अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। 1 मई 2024 से वे ये नया दायित्व संभालेंगे। उनका नियुक्ति पत्र का मेल भी खुद गौतम अडानी ने ही जारी किया है।

पूर्व ब्यूरोक्रेट्स ग्रुप संस्थापक और चेयरमैन गौतम अडानी को सीधे रिपोर्ट करेंगे। अडानी ग्रुप से एक अनाउंसमेंट में इसकी जानकारी दी गई है। अमन सिंह अडानी ग्रुप से नवंबर 2022 से सीबीसी हेड और एपेक्स सदस्य के रुप में जुड़े हुए थे। अमन सिंह छत्तीसगढ़ में रमन सरकार के दौरान सूबे के सबसे ताकतवर अफसर थे। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ-साथ क्रेडा के सीईओ, बॉयोटेक्नोलॉजी और आईटी विभाग के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पूर्व आईआरएस अफसर मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी यास्मीन सिंह कथक नृत्यांगना हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related