CG BREAKING : आदिवासी शिक्षिका से दुष्कर्म, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे ने जाल में फंसा कर लूटी आबरू, क्या जाएगा संदेश ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: A tribal teacher was raped, Leader of Opposition Narayan Chandel’s son trapped her and looted her pride, what will be the message?

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ रायपुर के महिला थाने में जीरो पर एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें नारायण चंदेल जांजगीर चापा से विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह हार गए थे। इससे पहले रमन सरकार के दूसरी पारी में वे विधानसभा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर मूलत: अंबिकापुर की रहने वाली और वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिले में वर्ष 2010 से व्यायाम शिक्षिका के रूप में कार्यरत 40 वर्षीय आदिवासी महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 से लगातार शादी का झांसा देकर पलाश चंदेल उसका दैहिक शोषण करता आ रहा है।

फेसबुक से की थी दोस्ती –

पीड़िता के अनुसार पलाश चंदेल से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद फोन पर लगातार बातचीत होने लगी।इस बीच पलाश शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात करने पर वह लगातार टालता रहा। इस दौरान मारपीट कर धमकाया भी। परेशान होकर पीड़ित शिक्षिका ने इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग में की थी। जनजातीय आयोग ने मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद रायपुर के महिला पुलिस थाने में धारा 376,376(2)(एन) के तहत केस दर्ज कर लिया है।मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।

भाजपा तत्काल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पद से हटाये –

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के ऊपर दुष्कर्म के आरोप लगने पर कांग्रेस ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के ऊपर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं, एफआईआर दर्ज हुआ है और पीड़िता ने आयोग के समक्ष बयान दर्ज कराये हैं। इसके बाद भाजपा को तत्काल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पद से हटा देना चाहिए और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। साथ ही कहा कि भाजपा को अब अपना नाम बदलकर बलात्कारी जन पार्टी रख लेना चाहिए छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक बेटियों के साथ हुई दैहिक शोषण छेड़छाड़ और रेप की घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता उजागर हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह से लेकर भाजपा के बड़े नेता एक बलात्कारी के लिए वोट मांग रहे थे उनकी जयकारा लगा रहे थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

CG CRIME : बेमेतरा में महिला के कई टुकड़े …

CG CRIME : Woman found in several pieces in...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...