CG BREAKING : एम्स अस्पताल के 800 कर्मचारियों ने काम बंद किया हड़ताल शुरू, सेवाएं प्रभावित ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 800 employees of AIIMS Hospital stop work, start strike, services affected ..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित एम्स अस्पताल में हड़ताल हो गई है। तकरीबन 800 कर्मचारी काम बंद कर सड़क पर उतर आए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं।

एम्स में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जिम्मा एक निजी कंपनी के हाथों में है। इस कंपनी के 800 कर्मचारी एम्स में साफ-सफाई, गार्डनिंग, इलेक्ट्रिशियन सहित अन्य कार्य करते हैं। शुक्रवार को सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी है और सड़क पर उतर आए हैं।

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कंपनी द्वारा कम वेतन दिया जाता है। उनका अबसेंट लगा दिया जाता है। बगैर नोटिस के पिछले एक महीने में 22 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी द्वारा श्रम नियमों का भी पालन नहीं किया जाता। कर्मचारियों हड़ताल में जाने से एम्स में साफ सफाई जैसी व्यवस्थाएं ठप्प पड़ गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related