CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में 71 नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार, कई प्रमुख नक्सली कमांडर भी शामिल

Date:

CG BREAKING: दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 30 नक्सलियों पर 64 लाख का इनाम था। इस लिस्ट में कई प्रमुख नक्सली कमांडर भी मौजूद हैं।

सरेंडर करने वाले नक्सली बामन मड़काम पर 8 लाख का इनाम, शमिला कवासी पर 5 लाख का इनाम और गंगी बारसे पर 5 लाख का इनाम था। इन सभी नक्सलियों पर जंगल काटने, पेड़ गिराने और पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप था।

पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप और एसपी गौरव राय समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया था। वहीं, नक्सलियों के आत्मसमर्पण में डीआरजी/बस्तर फाइटर्स, विशेष आसूचना शाखा और सीआरपीएफ समेत कई बटालियनों ने अहम भूमिका निभाई है।

नक्सलियों को मिलेगा पुनर्वास नीति का लाभ
आत्मसमर्पण के बाद इन नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सभी लाभ दिए जाएंगे। इनमें 50,000 रुपये की प्रारंभिक सहायता राशि, कौशल विकास प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर शामिल हैं। इन योजनाओं की मदद से वो सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के अनुसार,

पुलिस की आक्रामक रणनीति और लगातार अभियानों के कारण माओवादी संगठन कमजोर हो रहा है, जिसका नतीजा यह है कि बड़ी संख्या में नक्सली अब आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

‘लोन वर्राटू’ अभियान
यह आत्मसमर्पण इस बात का प्रमाण है कि ‘लोन वर्राटू’ अभियान प्रभावी ढंग से काम कर रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 1113 से अधिक नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं। दंतेवाड़ा पुलिस ने नक्सलियों से एक बार फिर हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और सद्भाव की राह अपनाने की अपील की है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BREAKING NEWS: रूपसिंह मंडावी बने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नए अध्यक्ष

BREAKING NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य अनुसूचित जनजाति...

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मैटस विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मैटस...