CG BREAKING : गांजे के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Date:

CG BREAKING: 5 interstate smugglers arrested with ganja

भिलाई। दुर्ग पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पिन्टू कुमार साहनी जो कि उडी़सा से अवैध रूप से गांजा लाकर जी सरोजिनी के मकान से लगे एक अन्य मकान गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा है। आरोपी की हाईट कम है और वह नीले रंग का लोअर जिसमें सफेद रंग का पटटी है और भूरी टी शर्ट पहने गांजा की रखवाली कर रहा है। जानकारी यह भी मिली कि गांजा का अवैध कारोबार पिन्टू कुमार साहनी एवं जी सरोजिनी दोनों मिलकर कर रहे हैं।

सूचना बाद आईजी दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने का आदेश प्राप्त होने के बाद उप निरीक्षक युवराज साहू, हर्ष देवांगन, अमन शर्मा एवं वैशाली नगर के महिला आरक्षक ममता वासनिक, श्रेया राजपूत एवं गवाहों के साथ गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार पहुंच रेड कार्यवाही की।

पुलिस छापा में मौके पर जी सरोजनी और पिंटू कुमार साहनी मिले। पुलिस चेकिंग में सरोजिनी के मकान के अंदर कब्जे में रखा चार काला कलर बैग और अखबार के कागज की पुड़िया मे लपेटा हुआ गांजा जब्त हुआ जिसका वजन क्रमश: 8 किलो 525 ग्राम, 9 किलो 80 ग्राम, 8 किलो 530 ग्राम, 6 किलो 10 ग्राम गांजा और पिन्टू कुमार साहनी से 3 नग मोबाईल फोन सहित मकान में रखा एक पीला काला नीला सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अखबार के कागज के पुड़िया मे लपेटा हुआ 5.83 किलो गांजा एवं पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एजे 6067 जब्त की गई। पिंटू को थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि वह उड़ीसा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है और एक ट्रीप का 6 लाख रूपया देता है।

टीम भेज कर अन्य आरोपियों को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं राज्य स्तरीय विशेष टीम के सहयोग से पकड़ कर भिलाई लाया गया है। इस अवैध कारोबार में लिप्त एबी साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 में उड़ीसा से विभिन्न नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ी चलवा कर तस्करी करते हैं। पुलिस ने इनको दबोच कर जब तलाशी ली तो कार की डिक्की से गांजा मिला है। एबी साहनी एवं अजय साहनी के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक आशिकी पान मसाला झोले में अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकाल कर पेश किया गया। इनसे 3 किलो 370 ग्राम गांजा और 2 नग मोबाईल फोन मिला। आरैपियों से फाक्स वेगन कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 2080 में बैठे अजय प्रसाद के द्वारा डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा 3.38 किलो बरामद हुआ।

आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि आरोपियों से कुल 45.145 किलोग्राम गांजा, दो कार, एक बाईक जब्त हुई है। दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। पिंटू साहनी के खिलाफ एक मामला एवं जी सरोजिनी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों का बैंक एकाउंट भी फ्रीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG Teachers Recruitment: सीएम साय की घोषणा पर अमल, 5000 शिक्षकों की भर्ती को वित्त विभाग की मिली मंजूरी

CG Teachers Recruitment: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व...

RAIPUR BREAKING: नवविवाहिता सुसाइड मामले पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING:रायपुर। थाना डीडी नगर क्षेत्र में नवविवाहिता मंजूषा...