CG BREAKING : दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 लाख का इनामी चंद्रना और 3 महिला नक्सली शामिल

Date:

CG BREAKING: 12 Naxalites surrendered in Dantewada, including Chandrana with a reward of Rs 8 lakh and 3 female Naxalites


दंतेवाड़ा।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। लोन वर्राटू अभियान से प्रेरित होकर 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

सरेंडर करने वालों में 8 लाख का इनामी नक्सली चंद्रना, और 3 महिला नक्सली भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे और कई गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं।

लोन वर्राटू अभियान की बड़ी सफलता

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक कुल 1005 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिनमें 205 इनामी नक्सली भी शामिल हैं। यह अभियान युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ने और नक्सलवाद से दूर करने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है।

पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय ने कहा कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही अन्य सक्रिय नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण की अपील की गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related