CG BOARD EXAM : बोर्ड परीक्षा के इतिहास में पहली बार, जहां पढ़ रहे वहीं होगी परीक्षा, दो मार्च से शुरु होंगी परीक्षाएं

Date:

रायपुर। बोर्ड परीक्षाओं के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब परीक्षार्थी ​जहां पढ़ रहे हैं, उनका परीक्षा केंद्र भी वही होगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना की आशंकाओं की वजह से इस बार यह फैसला लेते हुए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च से तो 10 वीं बोर्ड की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरु होंगी। इसके अलावा इस बार परीक्षा केंद्र के तौर पर सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों का चयन किया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) की कक्षा 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 10वीं में इस बार तीन लाख 80 हजार 27 बच्चे पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें तीन लाख 77 हजार 667 नियमित और दो हजार 360 प्राइवेट परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इसी तरह 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल दो लाख 93 हजार 425 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें दो लाख 89 हजार 808 परीक्षार्थी नियमित हैं। जबकि तीन हजार 617 प्राइवेट परीक्षार्थी हैं।

प्रदेश में कुल 6787 परीक्षा केंद्र

माशिमं मुख्य परीक्षा इस बार 6787 परीक्षा केंद्रों में होगी। कोविड-19 के मद्देनजर इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा 2022 के लिए मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, ताकि शारीरिक दूरी का पालन हो सके। कोरोना के मद्देनजर बोर्ड ने इस बार निर्णय लिया है कि जहां पर विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं वहीं परीक्षा होगी। परीक्षा में किसी भी तरह के नकल प्रकरणों को रोकने के लिए पूरी अलग से टीम लगातार निरीक्षण करेगी। इस दौरान किसी भी तरह के नकल प्रकरण पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल परीक्षा जो जहां पढ़ रहे हैं वहीं देंगे।

स्वाध्यायी छात्रों के लिए

प्रदेश में मंडल से मान्यता प्राप्त 6787 स्कूल है। अतः इस वर्ष कुल 6787 परीक्षा केंद्र होंगे। जो नियमित छात्र जिस स्कूल में अध्ययनरत है, उसी स्कूल में उन्हें परीक्षा में सम्मिलित होना है। स्वाध्यायी छात्रों ने जिस स्कूल से अपना परीक्षा फार्म परीक्षा फार्म अग्रेषित कराया है, वे उसी स्कूल में स्वाध्यायी छात्र के रूप में परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

समय में किया गया बदलाव

12वीं बोर्ड परीक्षा दो मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा। इसी तरह 10वीं की परीक्षा तीन से 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related