CG BJP MEETING : नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, निगमों और पालिकाओं में नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज

Date:

CG BJP MEETING: BJP’s landslide victory in municipal elections, process of appointments in corporations and municipalities accelerated

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी ने नगर निगमों में सभापति और नगर पालिकाओं-नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

मार्च तक पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि नगर निगम सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव 4 से 6 मार्च के बीच, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव 9 से 11 मार्च के बीच संपन्न किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंचायत से संसद तक अपने परचम लहराने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया है और यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है: अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। 3200 वार्डों में से 1868 वार्डों में भाजपा की जीत हुई है। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव में 46 प्रतिशत, लोकसभा चुनाव में 52 प्रतिशत और नगरीय निकाय चुनाव में 56 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी लगातार अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है।

85% सीटों पर कब्जा, कांग्रेस के नतीजों की भी होगी समीक्षा

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि पार्टी ने 85 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि, कांग्रेस के पक्ष में आए 15 प्रतिशत नतीजों की समीक्षा भी की जाएगी ताकि पार्टी आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत जीत सुनिश्चित कर सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि सरकार की नीतियों को हर घर तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी।

बैठक में इन दिग्गज नेताओं की रही उपस्थिति

बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा, निकाय चुनाव समिति प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी, पंचायत चुनाव समिति प्रदेश प्रभारी सौरभ सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद संतोष पाण्डेय और रूपकुमारी चौधरी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छगन मूंदड़ा, दीपक म्हस्के और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक की कार्यवाही का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने किया, जबकि रामजी भारती ने आभार प्रदर्शन किया।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ILLEGAL CONSTRUCTION : स्टे के बाद भी निर्माण जारी

CG ILLEGAL CONSTRUCTION : Construction continues despite stay बिलासपुर। बिलासपुर...