CG BIKE ACCIDENT : 3 युवकों की मौके पर मौत, तेज रफ्तार बाइक की हार्वेस्टर से टक्कर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIKE ACCIDENT : 3 youths died on the spot, high speed bike collided with harvester

रायपुर। CG BIKE ACCIDENT  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भयावह घटना मालखरौदा के मिशन चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सामने से आ रहे हार्वेस्टर से टकरा गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि अन्य दो की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तस्वीरें और दृश्य इतने भयावह थे कि देखने वालों की रूह कांप गई।

मृतक युवक ग्राम सतगढ़ के निवासी

CG BIKE ACCIDENT  प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक ग्राम सतगढ़ के निवासी थे और किसी कार्य से मालखरौदा आए हुए थे। लौटते वक्त उनकी बाइक की रफ्तार तेज थी और हार्वेस्टर अचानक सामने आ गया। तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने से यह टक्कर हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मालखरौदा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। हार्वेस्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

गांव में मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

CG BIKE ACCIDENT  तीनों युवकों की पहचान होते ही ग्राम सतगढ़ में मातम छा गया। परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है और मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

ग्रामीणों ने उठाई मांग

CG BIKE ACCIDENT  ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए प्रशासन से वाहनों की गति सीमा तय करने और भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखने की मांग की है, ताकि आगे ऐसे हादसे न हों।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related