CG BIG NEWS : राज्य सरकार करेगी राष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन, विदेशी कलाकार भी देंगे प्रस्तुति

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS : State Government will organize National Ramayana Competition, foreign artists will also perform

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती पर रामायण की अनूठी प्रस्तुति देखने को मिलेगी। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तर्ज पर राज्य सरकार ने राष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया है। यह आयोजन रायगढ़ में एक से तीन जून तक किया जाएगा। संस्कृति विभाग ने इसके आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है। आयोजन में ना सिर्फ देश के राज्यों से प्रतिभागी और मंडलियां हिस्सा लेंगी, बल्कि विदेश से भी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा रिश्ता है। मान्यता है कि वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम दंडकारण्य से होकर गुजरे थे और छत्तीसगढ़ के वनों का हिस्सा ही दंडक अरण्य का भाग था। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए आयोजन में अरण्य कांड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी। रामायण महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले मानस मंडली के कलाकार दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक और विदेशों से आने वाले मानस मंडलियों के द्वारा रात्रि आठ बजे सेे रात्रि 10 बजे तक प्रस्तुति दी जाएगी। इस आयोजन में अरण्य कांड पर केंद्रित प्रसंगों पर विभिन्न राज्यों से आए मानस दलों के साथ ही विदेशी दलों के द्वारा रामायण की प्रस्तुति की जाएगी।

सामूहिक हनुमान चालीसा –

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा एवं भव्य केलो आरती का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में दीपदान किया जाएगा। इस महोत्सव में शामिल होने वाली मानस मंडलियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार पांच लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार तीन लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार की राशि दो लाख रुपये तय की गई है।

रायगढ़ का मंच बनेगा साक्षी –

रायगढ़ का मंच राष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता का साक्षी बनेगा। रामायण की कथा अनेक भाषाओं में लिखी गई है और अनेक देशों में इनका मंचन होता है। इनकी सुंदर प्रस्तुति का मंच रायगढ़ का रामलीला मैदान बनेगा। राष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता में विदेशी कलाकारों का मंचन आकर्षण का केंद्र होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related