CG BIG NEWS | 2 डॉक्टरों सहित 12 स्टॉफ को कारण बताओ नोटिस, सैलरी भी कटी, जानियें पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Show cause notice to 12 staff including 2 doctors, salary also deducted, know the whole matter

बिलासपुर। बुधवार को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने CMHO डॉ. प्रमोद महाजन पहुंचे थे। CMHO जब केंद्र का निरीक्षण करने गए तो न वहां एक डॉक्टर मिले और न ही कोई स्टाफ। वहीं उपचार के लिए मरीजों की लाइन लगी हुई थी। ऐसे में CMHO ने खुद ही मरीजों का उपचार किया।

आपको बता दे कि सुबह 9 बजे की OPD में दोपहर 12 बजे तक भी कोई डॉक्टर या स्टाफ नहीं पहुंचे। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 डॉक्टर समेत 12 स्टाफ को नोटिस देकर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को CMHO डॉ. प्रमोद महाजन अपने साथ अन्य अधिकारियों को लेकर मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह निरीक्षण करने पहुंचे थे। डॉ. की टीम सुबह साढ़े 11 बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। उन्होंने देखा की केंन्द्र में डॉक्टर और स्टाफ नहीं थे। पूछताछ मंं पता चला कि OPD सुबह 9 बजे खुल जाती है, लेकिन, डॉक्टर और स्टाफ नहीं पहुंचते। इसके चलते मरीज उनके इंतजार करना पड़ता है। डॉक्टर और स्टाफ के इस बड़ी लपरवाही को देखते हुए एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। डॉक्टर्स और स्टाफ के गायब रहने पर दर्जन भर से अधिक मरीज उनके आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान डॉ. महाजन ने खुद मरीजों से पूछताछ कर उनका इलाज शुरू कर दिया। उन्होंने मरीजों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ ही दवाइयां भी दी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related