CG BIG NEWS : 16 बिंदु पर हर हफ्ते दे जानकारी, DPI ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी को दिए निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Give information every week on 16 points, DPI gave instructions to all District Education Officers

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के योजनाओं की अब साप्ताहिक समीक्षा बैठक होगी। डीपीआई ने इसके निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किये हैं। हर बार साप्ताहिक समीक्षा 16 बिन्दुओ पर होगी। निर्धारित प्रपत्र में 16 बिन्दुओ पर जानकारी भर कर हर सप्ताह संचालनालय को हार्ड कापी व साफ्ट कापी ने भेजना होगा।

देखे 16 बिन्दुओ पर जारी आदेश –

1- कक्षावार कितने विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तके मिली और कितने को मिलनी शेष है।

2-कक्षावार कितने विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश मिली और कितने को मिलनी शेष है।

3–कक्षावार कितने विद्यार्थियों को स्कालरशिप मिली और कितने को मिलनी शेष है।

4-नवीं कक्षा की कितनी छात्राओ को इस वर्ष साइकिल मिली और कितनी को मिलनी शेष है।

5- कितने हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रयोगशाला शुरू हुई और कितने में शेष है।

6- कितने विद्यार्थी अपने कक्षा के अनुरूप अकादमिक कुशलता प्राप्त कर चुके हैं और कितने शेष है।

7-कितने स्कूल शिक्षक विहीन है।

8- कितने एकल शिक्षकीय है।

9-कितने स्कूलों में साप्ताहिक यूनिट टेस्ट शुरू हुआ और कितने में शेष है।

10-कितने स्कूलों में मासिक टीचर-पेरेंट्स मीटिंग शुरू हुई है और कितने में होनी शेष है।

11- कितने स्कूलों पर सरल विधि का प्रयोग कर के एफ़एलएन पर कार्य प्रांरभ किया गया है और कितने में नही

12 -कितने संकुलों में मासिक बैठक हुई कितने में नही

13-कितने आउट बच्चो को स्कूल लाया गया कितने शेष है।

14-कितने सीडब्ल्यूएसएन बच्चो के लिए विद्यार्थी स्पेसिफिक योजना बना कर उसे सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई औऱ कितनी शेष है।

15-कितने स्कूलों में बालवाडिया प्रारंभ कर दी गई और कितने में शेष है।

16- कितने बच्चो का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया और कितने का शेष है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related