CG BIG BREAKING: बलौदाबाजार सरकारी स्कूल में अचानक 40 बच्चों की बिगड़ी तबियत…कई छात्र हुए बेहोश तो किसी को होने लगी उल्टी, जानिए मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG BREAKING: बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के खपराडीह शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में 40 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. स्कूल में पढ़ाई कर रहे कई बच्चों को अचानक चक्कर आना, उल्टी होना और बेहोश होने जैसी समस्याएं हो रही हैं. कहा जा रहा है की संयंत्र के प्रदूषण के कारण बच्चे हो बेहोश हुए हैं. बता दें कि एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर निजी वाहनों से बच्चों को 30 से 35 सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया. शेष सभी विद्यार्थियों को गांव के ही सामुदायिक भवनों में अध्ययन के लिए शिफ्ट किया जा रहा है.

2 बच्चों की हालत गंभीर

बलौदाबाजार CMHO राजेश अवस्थी ने बताया कि ज्यादातर बच्चों को सास लेने में दिक्कत आ रही हैं. इसके अलावा उल्टी, दस्त भी हो रही हैं. 2 बच्चे गंभीर है. जिला अस्पताल में इलाज जारी है, फिरहाल मैं अभी उन्हीं बच्चों को देखने सुहेला हॉस्पिटल आया हुआ हूं.

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश

दूसरी तरफ खपराडीह गांव में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है. स्कूल के पास मौजूद उद्योग के गेट के बाहर ग्रामीणों ने एक जुट होकर प्रदर्शन किया है. सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण संयंत्र के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं.वहीं स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. वहीं स्कूल की शिक्षिका की माने तो गैस की स्मेल आने के बाद बच्चों में उल्टी आने और बेहोश होने की शिकायत हुई.जो आसपास के किसी इंडस्ट्री से आ रही थी.

गैस के कारण बच्चे हुए बेहोश

CG BIG BREAKING: बलौदाबाजार सरकारी स्कूल में अचानक 40 बच्चों की बिगड़ी तबियत, कई छात्र हुए बेहोश तो किसी को होने लगी उल्टी

सुबह दस बजे के आसपास गैस का रिसाव हुआ.जिसके बाद स्मेल आने लगी.जिससे बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई.इसके बाद 35 बच्चों को काउंटर में रखा और एंबुलेंस में भेजा गया.जो बच्चे सीरियस हैं उन्हें सुहेला,भाटापारा और बलौदाबाजार भेजा गया.बच्चों में उल्टी और पेट दुखने की शिकायत थी – प्रिया रवानी, व्याख्याता,शासकीय स्कूल खपराडीह

स्थानीय लोगों का आरोप

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि स्कूल के पास स्थित दो बड़े सीमेंट संयंत्रों से प्रदूषण फैल रहा है. जो बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं. सीमेंट संयंत्रों से निकलने वाले धुंआ, रासायनिक तत्व और प्रदूषक पदार्थ हवा में घुलकर बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उनका कहना है कि इन प्रदूषणकारी तत्वों के कारण ही बच्चों को चक्कर आना, उल्टी और अन्य शारीरिक समस्याएं हो रही हैं. आपको बता दें कि सीमेंट संयंत्रों से प्रदूषण और प्रशासन की निष्क्रियता के बीच, यह मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है. बच्चों की सुरक्षा और सेहत के लिए इसे जल्द हल करना जरुरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related