CYCLONE ARNAB: Cyclonic storm Arnab has struck the coast of Andhra Pradesh!
CYCLONE ARNAB: बंगाल की खाड़ी से उठा अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है।
तट से टकराने की यह प्रक्रिया लगभग चार घंटे तक चली। इस चक्रवाती तूफान के प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है और तेज हवाएं चल रही हैं।
प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और राहत व बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में एहतियातन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
