CG BIG ACCIDENT : बीती रात छत्तीसगढ़ में हुई भीषण सड़क हादसा…माजदा और ट्रेलर में टक्कर, 14 लोगों की मौके पर मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG ACCIDENT : यपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. रोड पर माजदा और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गया, जिससे वाहन में सवार 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है.

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना खरोरा रोड के बंगोली गांव की है, माजदा वाहन में 50 से ज्यादा लोग सवार थे. सभी ग्रामीण छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी बीच वाहन खरोरा रोड पर ट्रेलर से टकरा गई, जिससे दर्जनों से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. वरिष्ठ अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं. रायपुर रेंज के आईजी, एसपी, एडिशनल एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं.हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वही इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ाने की संभावना है.

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चटौद थाना विधानसभा के लोग स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 04, MQ 1259 में आज चौथिया छट्टी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए थाना खरोरा के ग्राम बाना बनारसी गए हुए थे, जहां से कार्यक्रम पश्चात वापस आ रहे थे कि रायपुर-बलौदबाज़ार रोड के सारागांव के समीप एक ट्रेलर गाड़ी के साथ एक्सीडेंट हो जाने से माजदा वाहन में सवार 10 से अधिक लोगों की मृत्यु एवं कई लोग घायल हो गया है. घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related