CG ANTI CONVERSION BILL : धर्मांतरण पर बड़ा धमाका! विजय शर्मा का बड़ा बयान …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ANTI CONVERSION BILL : Big bang on conversion! Big statement by Vijay Sharma…

रायपुर, 11 जून 2025। CG ANTI CONVERSION BILL छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर सियासत गर्म है और अब सरकार इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने संकेत दिया है कि आगामी विधानसभा सत्र में धर्मांतरण पर सख्त कानून लाया जा सकता है।

विजय शर्मा ने कहा, “धर्मांतरण पर कोई डबल या ट्रिपल गेम नहीं चल रहा है। विधानसभा सत्र आने वाला है, और अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसी सत्र में सब हो जाएगा।”

CG ANTI CONVERSION BILL यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर धर्मांतरण को लेकर “डबल गेम” खेलने का आरोप लगाया था।

भूपेश बघेल का पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धर्मांतरण को लेकर भाजपा दोहरी राजनीति कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा शासनकाल में कितने चर्च बने और कितने धर्मांतरण हुए, इसका खुलासा होना चाहिए।

CG ANTI CONVERSION BILL उन्होंने दावा किया, “हमारे शासनकाल में मतांतरित आदिवासियों को अंतिम संस्कार तक की अनुमति नहीं दी जाती थी, लेकिन अब पिछले डेढ़ साल में ऐसे मामले क्यों नहीं आ रहे?”

बघेल ने पूछा कि अगर मतांतरण हुआ है, तो क्या उनके घरों में किसी की मृत्यु नहीं हो रही है? अब भाजपा क्यों चुप है?

मुख्यमंत्री ने भी दिए थे संकेत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले ही कह चुके हैं कि राज्य में धर्मांतरण को लेकर एक सख्त कानून की आवश्यकता है। विशेषकर बस्तर क्षेत्र में धर्मांतरण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसे लेकर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

CG ANTI CONVERSION BILL धर्मांतरण लंबे समय से छत्तीसगढ़ में एक संवेदनशील मुद्दा रहा है। विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में इसकी शिकायतें लगातार आती रही हैं। यह विषय राजनीतिक रूप से भी बेहद गर्म रहा है, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की अलग-अलग राय रही है।

राज्य सरकार का नया प्रस्तावित बिल यदि विधानसभा में आता है, तो इससे धर्मांतरण के मामलों में नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जाएगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related