BUDGET SESSION 2025 : आज संसद में पेश होगा आर्थिक सर्वे 2024-25, कल आएगा केंद्रीय बजट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BUDGET SESSION 2025: Economic Survey 2024-25 will be presented in Parliament today, Union Budget will come tomorrow

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण आज संसद में पेश किया जाएगा। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन की अगुवाई में तैयार इस रिपोर्ट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद के पटल पर रखेंगी। इसके बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार मीडिया को सर्वे से जुड़ी जानकारियां देंगे और पत्रकारों के सवालों के जवाब देंगे।

कल आएगा केंद्रीय बजट 2025 –

आर्थिक सर्वे के अगले दिन यानी 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना आठवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें सरकार आर्थिक योजनाओं, नीतियों और प्राथमिकताओं पर चर्चा करेगी।

क्या है आर्थिक सर्वे? –

इकोनॉमिक सर्वे देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का एक विस्तृत विश्लेषण होता है। इसमें बीते वित्त वर्ष की आर्थिक प्रगति, चुनौतियों और नीतिगत सुझावों का आकलन किया जाता है। इस रिपोर्ट में कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र, निर्यात, वित्तीय नीति समेत विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी जाती है।

आर्थिक सर्वे का महत्व –

आर्थिक सर्वेक्षण सरकार, उद्योग जगत और आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश होता है। यह बजट से पहले देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति को दर्शाता है, जिससे नीति-निर्माता आगामी आर्थिक फैसलों को सही दिशा दे सकें। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि सरकार अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए क्या रणनीति अपनाती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related