BREAKING : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी, भाई को अनजान नंबर से आया कॉल

Date:

BREAKING: Threat to kill Dhirendra Krishna Shastri, brother received call from unknown number

रायपुर। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को फोन पर धमकी मिली है। एक शख्स ने अनजान नंबर से उनके भाई को फोन कर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की दी है। पुलिस ने धारा 506 और 507 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई लोकेश गर्ग के फोन पर अमर सिंह नाम के एक व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी है। अमर सिंह ने पहले शास्त्री से फोन पर बात कराने की जिद की। लोकेश गर्ग ने उसे बताया कि महाराज फिलहाल छत्तीसगढ़ में हैं। यह सुनकर फोन करने वाला शख्स गुस्सा हो गया और उसने धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने सोमवार की रात बमीठा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि धमकी देने वाला व्यक्ति धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बात करना चाह रहा था। वह बेहद परेशान भी था। लोकेश गर्ग ने जब बात कराने से असमर्थता जताई तो वह धमकी देने लगा। एसपी ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों लगातार विवादों में हैं। नागपुर की एक संस्था ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में उन्हें अपनी शक्तियां साबित करने की चुनौती दी थी। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री नागपुर में अपना दरबार तय समय से पहले खत्म कर चले गए थे। हालांकि, इसके बाद रायपुर पहुंचकर उन्होंने भरे दरबार में अपनी शक्तियों का लाइव डेमो दिया। इस बीच उनके विरोध और समर्थन में बयानों का सिलसिला लगातार जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

TWISHA SHARMA DEATH CASE : ट्विशा केस राष्ट्रपति तक

TWISHA SHARMA DEATH CASE : Twisha's case reaches the...

CHHATTISGARH WEATHER : छत्तीसगढ़ तपेगा!

CHHATTISGARH WEATHER : Chhattisgarh will be scorching! रायपुर। छत्तीसगढ़ में...

CHHATTISGARH : आज बंद रहेंगे 20 हजार मेडिकल स्टोर!

CHHATTISGARH : 20 thousand medical stores will remain closed...