SUICIDE BREAKING : मशहूर एक्टर ने की आत्महत्या, फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और बड़ा झटका …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUICIDE BREAKING: Famous actor commits suicide, another big blow to the film industry …

नई दिल्ली। एक्टर सुधीर वर्मा ने सुसाइड कर लिया है। सुधीर वर्मा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के उभरते सितारे थे। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले 23 जनवरी को उन्होंने विशाखापट्टनम में अपने आवास पर सुसाइड कर लिया। एक्टर सुधीर वर्मा के निधन के बाद तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के उभरते सितारे सुधीर वर्मा के निधन की जानकारी उनके कोस्टार सुधाकर कोमकुला ने दी। सुधाकर कोमकुला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर लिखा ‘आपसे मुलाकात और आपके साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा और यादगार रहेगा, इस बात को स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे। ओम शांति!’। बता दें, कोस्टार सुधाकर ने दिवंगत अभिनेता सुधीर वर्मा के साथ फिल्म ‘कुंदनपू बोम्मा’ काम किया है।

साफ नहीं है आत्महत्या की वजह

अब तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि आखिर क्यों फिल्म इंडस्ट्री में उभरते एक्टर ने आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि एक्टर ने किसी नीजी कारण से आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एक्टर का अंतिम संस्कार विजग नाम की जगह पर होगा।

कुछ सालों पहले ही शुरू किया था करियर

दिवंगत अभिनेता सुधीर वर्मा का करियर अभी उठना ही शुरू हुआ था। फिल्म ‘स्वामी रा रा’ से साल 2013 में फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले एक्टर ने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता। ‘कुंदनपू बोम्मा’ ये वो फिल्म थी जिससे उन्हें खासा नाम काने का मौका मिला इसके अलावा भी उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related