हड़ताल खत्म ब्रेकिंग : हड़ताली स्वास्थ्य मितानिनो और मनरेगा कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात….हड़ताल से वापस लौटने की कही बात…1 अप्रैल और 4 अप्रैल से चल रही थी हड़ताल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर । मितानिनो और मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। आज मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मितानिनो और मनरेगा कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का आश्वासन दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मितानिनो और मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिथिमंडल के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को सरकार गंभीरतापूर्वक सुनेगी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान चीफ सिकरेट्री को कमेटी बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि उनकी मांगों पर राज्य सरकार निर्णय ले सके। मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन पर संतोष जताते हुए स्वास्थ्य मितानिन और छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने भी हड़ताल खत्म करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार सरकार करेगी।आपको बता दें कि स्वास्थ्य मितानिन राजधानी रायपुर में 1 अप्रैल से लगातार प्रदर्शन कर रही है। वहीं मनरेगा कर्मचारी महासंघ 4 अप्रैल से हड़ताल पर हैं। मनरेगा कर्मचारी अपनी नियमितिकरण की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें सरकार ने नियमित करने का वादा किया था, लेकिन उस वादे को पूरा नहीं किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related