BREAKING NEWS: Vijay Crowned in Tamil Nadu!
BREAKING NEWS : एक्टर से नेता बने TVK के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है ।
इसके साथ ही राज्य में लगभग छह दशकों से जारी दो प्रमुख द्रविड़ दलों DMK और AIADMK के बारी-बारी से सत्ता में आने का दौर समाप्त हो गया है ।
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रविवार को विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शनिवार को को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 निर्वाचित विधायकों का समर्थन मिलने के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था।
विजय ने तमिलनाडु राज्य के लिए मंत्री बनाए जाने वाले 9 लोगों की सूची…
1. एन. आनंद
2. आधव अर्जुन
3. डॉ. के.जी. अरुणराज,
4. के.ए. सेंगोट्टैयन
5. पी. वेंकटरमणन
6. आर. निर्मलकुमार
7. राजमोहन
8. डॉ. टी.के. प्रभु
9. सेल्वी एस. कीर्तना
राज्यपाल ने विजय को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने का निर्देश भी दिया है।

