BREAKING NEWS: इस तारीख से फिर शुरू होगी राजनांदगांव रेंज की पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा

Date:

BREAKING NEWS:राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज की पुलिस आरक्षक भर्ती खैरागढ़ पुलिस महकमे के हवाले कर दिया गया है। आगामी 26 फरवरी से दोबारा भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी। राज्य पुलिस हेडक्वार्टर से अभ्यर्थियों के लिए नए सिरे से प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई है। ज्ञात हो कि राजनांदगांव में भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई गड़बडिय़ां सामने आई थी। भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। सरकार ने इसके बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया था। बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय ने खैरागढ़ के छुईखदान स्थित केकतीबाड़ी मैदान में भर्ती की प्रक्रिया की मंजूरी दी है।

 

इस संबंध में खैरागढ़ एसपी त्रिलोक बंसल ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि भर्ती के निर्देश मिल गए हैं। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जाएगा। एक जानकारी के मुताबिक 65 हजार अभ्यर्थियों को नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है। जिसमें शारीरिक दक्षता, दस्तावेज की जांच व शारीरिक माप संबंधी अन्य प्रक्रियाएं होंगी। भर्ती को फिर से शुरू करने के लिए रेंज आईजी दीपक झा ने सरकार को प्रतिवेदन भेजा था। धांधली का आरोप लगने के कारण राजनांदगांव में आयोजित पूरी भर्ती प्र्िरकया पर रोक लगा दी गई थी। खैरागढ़ जिले में अब भर्ती फिर से शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में धांधली की जांच के लिए आईजी दीपक झा की निगरानी में एक एसआईटी अब भी हर मामले की पड़ताल कर रही है। मिलीभगत के आरोप में अब तक सिलसिलेवार 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related