BREAKING : सासंद ए गणेशमूर्ति की मौत, टिकट कटने पर खाया था जहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: MP A Ganeshmurthy dies, consumed poison after being denied ticket

चेन्नई। लोकसभा चुनाव से पहले एमडीएमके को बड़ा झटका लगा है। एमडीएमके सासंद ए गणेशमूर्ति की मौत हो गई है। टिकट न मिलने पर सांसद ने रविवार को जहर खा के आत्महत्या करने की कोशिश की थी। सोमवार को उन्हें वेटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उस समय उनकी हालत गंभीर बताई गई थी। आज उनका निधन हो गया है।

उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार, 74 वर्षीय गणेशमूर्ति ने कथित तौर पर एक कीटनाशक को खा लिया था जिसके बाद वो आईसीयू में थे। उन्होंने आत्महत्या के लिए पानी के साथ कीटनाशक ‘सल्फास’ खाया था।

सीएम स्टालिन के बेटे को मिल गई टिकट –

ए गणेशमूर्ति ने बताया कि पार्टी ने उनकी जगह डीएमके युवा विंग के नेता के ई प्रकाश को टिकट देने का फैसला किया है, जो जो मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के करीबी माने जाते हैं। उनके परिवार के अनुसार, टिकट नहीं मिलने के बाद गणेशामूर्ति काफी तनाव में थे।

2019 के लोकसभा में चुनावों में उन्होंने अपने निकटतम एआईएडीएमके प्रतिद्वंद्वी जी.मणिमारन को हराकर 2,10,618 वोटों के अंतर से सीट जीती।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related