RAIPUR BJP CONGRESS CLASH : FIR against 12 Congress leaders
रायपुर. रायपुर में बीजेपी के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान जमकर बवाल हो गया। दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और हिंसक झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की और पुलिस पर पत्थर, कांच की बोतल, लकड़ी और जूते फेंके गए। एक PSI के सिर में चोट आई, जबकि कई जवान घायल हुए।
CG GUEST TEACHER PROTEST : टेंट हटाया, शिक्षक बोले- आंदोलन नहीं रुकेगा
मामले में कांग्रेस के 12 नामजद नेताओं समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर केस में और नाम जोड़े जा सकते हैं।
