BREAKING : प्रदेश में देर रात कई प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए कई कलेक्टर, आईएएस धर्मेश साहू को संचालक भू अभिलेख की ज़िम्मेदारी

Date:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई जिलों के कलेक्टर्स के साथ-साथ आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस सबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक ऋतुराज रघुवंशी को कलेक्टर नारायणपुर, नीलेश क्षीरसागर को कलेक्टर महासमुंद, डोमन सिंह को कलेक्टर,बलौदाबाजार, नम्रता गांधी को गरियाबंद कलेक्टर, ऋचा प्रकाश चौधरी को कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कुलदीप शर्मा को कलेक्टर कोरिया बनाया गया है।

वहीं टोपेश्वर वर्मा को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, महादेव कावरे को संभाग आयुक्त दुर्ग, श्याम लाल धावड़े को बस्तर संभाग आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही सुनील कुमार जैन को सचिव स्कूल शिक्षा, अनिल साहू को छग पर्यटन बोर्ड संचालक, धर्मेश कुमार साहू, संचालक भू अभिलेख, अभिजीत सिंह को प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर बनाया गया है। वहीं विजय दया राम को आयुक्त ननि अंबिकापुर, रोक्तिमा यादव, CEO जिपं गरियाबंद, रोहित व्यास को CEO जिपं, बस्तर की जिम्मेदारी दी गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related