BREAKING : सुरक्षा गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर भाग निकले बाल अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

Date:

BREAKING : अंबिकापुर। गंगापुर में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार को छह अपचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने सुरक्षा गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका और भाग निकले। जानकारी मिलते ही अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारियों ने आसपास बालकों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। देर शाम घटना की जानकारी गांधीनगर थाने को दी गई।

पुलिस द्वारा फरार अपचारी बालकों की तलाश की जा रही है। फरार अपचारी बालकों में चार सूरजपुर जिले के हैं। एक-एक अपचारी बालक सरगुजा व जांजगीर – चांपा जिले के रहने वाले हैं। बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चों के फरार होने की यह तीन माह में दूसरी घटना है।इसके पहले तीन अपचारी बालक यहां से भाग निकले थे। बाद में एक को स्वजन ने पहुंचा दिया था तथा दो अपचारी बालकों को पुलिस ने पकड़ा था। सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि अपचारी बालकों की तलाश में पुलिस जुटी है। अभी तक फरार अपचारी बालकों का पता नहीं चल सका है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...