BREAKING : देश के बड़े बिजनेसमैन की पत्नी से सहेली के पति ने किया दुष्कर्म, अब पत्नी के साथ मिलकर कर रहा ब्लैक मेल

Date:

BREAKING: Friend’s husband raped the country’s big businessman’s wife, now doing blackmail with his wife

भोपाल। देश के बड़े बिजनेसमैन की पत्नी ने सहेली और उसके पति पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित श्यामला हिल्स थाने में इसकी शिकायत की है। वहीं पुलिस ने भी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले महिला ने अपने पति पर मारपीट करने फिर बाद में सहेली के पति पर हमला करने के आरोप लगाए थे।

कुछ दिन पहले पीड़िता ने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने पति पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया था। 2 दिन बाद पुलिस में बयान दर्ज कराने की बात कही थी। हालांकि, बाद में पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में सहेली के पति पर गंभीर आरोप लगाए थे।

उसने पुलिस को बताया था कि 3 नवंबर की सुबह सहेली मोनिका का पति धर्मेंद्र उसके घर पहुंचा था इस दौरान धर्मेंद्र ने प्यार करने और शादी के लिए दवाब बनाने लगा। विरोध करने पर क्रिकेट बैट से उसकी पिटाई की। पीड़िता के बयान पर टीटी नगर पुलिस ने धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज मारपीट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की थी।

पीड़िता ने अब सहेली मोनिका और उसके पति धर्मेंद्र मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर श्यामला हिल्स पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related