BREAKING : मरम्मत के दौरान ONGC कुएं में ब्लास्ट, गैस रिसाव के बाद आग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Blast at ONGC well during repairs, fire after gas leak

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले के राजोले इलाके में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ONGC के एक चालू तेल कुएं से अचानक भारी गैस रिसाव हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब कुएं में मरम्मत का काम चल रहा था। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने एहतियातन आसपास के तीन गांवों को खाली करा लिया। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, तेल कुएं से उत्पादन अस्थायी रूप से रोका गया था और मरम्मत का काम जारी था। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद गैस और कच्चा तेल तेजी से ऊपर की ओर निकलने लगा। कुछ ही मिनटों में गैस में आग लग गई और कुएं के पास ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।

गैस और धुएं के घने बादल इरुसुमंदा और आसपास के इलाकों में फैल गए, जिससे पूरे क्षेत्र में धुंध जैसा माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से अपील की कि वे बिजली के स्विच बंद रखें, गैस चूल्हा न जलाएं और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें।

घटना की सूचना मिलते ही ONGC की आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं। गैस रिसाव और आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। वरिष्ठ जिला अधिकारी और ONGC के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इस तेल कुएं का संचालन दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर रही है। कंपनी को साल 2024 में ONGC के राजामुंद्री एसेट में उत्पादन बढ़ाने के लिए करीब 1,402 करोड़ रुपये का ठेका मिला था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related