BREAKING : जापान में टूटा मुसीबतों का पहाड़, पहले भूकंप आया, अब धूं-धूंकर जला 379 यात्रियों से भरा विमान

Date:

BREAKING: A mountain of troubles broke in Japan, first there was an earthquake, now the plane filled with 379 passengers burnt in smoke.

टोक्यो। जापान में आए शक्तिशाली भूकंप के एक दिन बाद, मंगलवार शाम को टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर जापानी एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई।

विमान में मौजूद थे 379 यात्री –

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस विमान में आग लगी, उसमें कथित तौर पर 379 यात्री थे। हालांकि गनीमत ये रही कि सभी 379 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित विमान से निकाल लिया गया था।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विमान धूं-धूंकर जल रहा है और उसमें आग की तेज लपटें दिखाई दे रही हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। गौरतलब है कि हनेडा जापान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, और तमाम लोग नए साल की छुट्टियों में यहां से यात्रा करते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related