BREAKING: 8 killed in stampede at temple
रायपुर डेस्क। नालंदा के शीतला मंदिर में मंगलवार को आस्था का सैलाब अचानक मातम में बदल गया। चैत्र के आखिरी मंगलवार पर भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई।
दर्शन की जल्दी में कुछ लोग लाइन तोड़कर आगे बढ़े और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। भगदड़ मची और लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए।
इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंदिर में पुलिस-प्रशासन का इंतजाम बेहद कमजोर था, जिससे हालात बिगड़ गए। सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या बड़े कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण यहां सुरक्षा नजरअंदाज हुई?
फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

