BREAKING: 5 soldiers martyred, terrorist attack in Poonch of Jammu and Kashmir
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के एक वाहन में एक संदिग्ध विस्फोट के बाद आग लग जाने से 5 जवानों की मौत हो गयी, जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना भाता धुरियान क्षेत्र में एक राजमार्ग पर हुई. सेना के जारी बयान में बताया गया की सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला किया गया जिससे गाड़ी में आग लग गई और 5 जवान शहीद हो गए. उन्होंने बताया कि सेना के जवान और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गये हैं, घटनास्थल पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है.
Casualties feared as an Indian Army truck catches fire in Poonch district of Jammu & Kashmir
Details awaited. pic.twitter.com/QgVwYQIZQ4
— ANI (@ANI) April 20, 2023
