BREAKING : 4 दोस्तों की मौत, महाकाल दर्शन के बाद लौट रहे थे घर .. परिजनों को मिली लाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: 4 friends died, were returning home after seeing Mahakal .. relatives found the dead body

राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाइवे पर बीती रात भयानक सड़क हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. यह सड़क दुर्घटना बांदनवाड़ा कसबे के पास हुई जिसमें कार में सवार चारों युवकों की जान चली गई.

हादसे में मारे गए सभी युवक मध्य प्रदेश के उज्जैन से महाकाल का दर्शन कर वापस कोटपूतली लौट रहे थे. इसी दौरान जब उनकी गाड़ी बांदनवाड़ा पहुंची तो हाइवे पर खड़े एक ट्रेलर में पीछे से टकरा गई. चारों युवक कोटपूतली के सांगतेड़ा गांव के रहने वाले थे.

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम कार में सवार चार लोग भीलवाड़ा की ओर से जयपुर की तरफ जा रहे थे. नेशनल हाइवे 48 पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने एक खड़े ट्रेलर में उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गई.

जोरदार धमाके की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी. चौकी प्रभारी गिरधारी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को वाहन से बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से भिनाय स्थित मोर्चरी में भेज दिया.

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो लोगों का शव उसमें फंस गया जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया. जबकि दो लोग बाहर गिर गए थे.

जानकारी के अनुसार मृतकों में शेर सिंह, सतवीर, संदीप और हवा सिंह शामिल हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सड़क किनारे अधिकांश ट्रेलर खड़े रहते हैं जिनसे कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related