ट्रेन लेट होने पर मुफ्त में मिलेगा नाश्ता-खाना, जानिए IRCTC की इस सुविधा का कैसे उठायें लाभ

Date:

नई दिल्ली : देश में रोजाना लाखों लोग ट्रेन में सफर करते हैं और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे विभाग लाखो-करोड़ों रुपये खर्च करता है। भारतीय रेलवे यात्रियों को कई ऐसी सुविधाएं मुहैया कराती है, जिनकी आम लोगों को जानकारी नहीं होती। आज हम आपको ये जानकारी दे रहे हैं ताकि आप भी इंडियन रेलवे की ओर से मुहैया कराई गई इस सुविधा का लाभ उठा सकें। ट्रेन को लेकर ज्यादातर लोगों को ये शिकायत होती है, कि ट्रेन लेट चल रही है। ऐसे में यात्रियों को खाने-पीने से लेकर कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इस मामले में IRCTC ने यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध किये हैं।

ट्रेन लेट होने पर फ्री मिलेगा खाना
अगर आपकी ट्रेन अपने समय से देरी से चल रही हो तो ऐसी स्थिति में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की ओर से यात्रियों को खाना और एक कोल्‍ड ड्रिंक ऑफर किया जाता है। ये खाना IRCTC की ओर से आपको फ्री दिया जाता है। इंडियन रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेन के लेट होने पर IRCTC की कैटरिंग पॉलिसी के तहत यात्रियों को नाश्ता और हल्‍का भोजन दिया जाता है। ऐसे में अगर आपको इसकी जानकारी हो, तो अपने इस अधिकार का लाभ उठा सकते हैं।

कब मिलती है ये सुविधा?
IRCTC के नियमों के मुताबिक, अगर ट्रेन दो घंटे या इससे ज्यादा लेट होती है, तभी फ्री मील की सुविधा दी जाती है। IRCTC की ओर से लंच या डिनर में यात्रियों को चावल, दाल, आचार का पैकेट दिया जाता है। या फिर 7 पूड़ी, मिक्सवेज-आलू भाजी, अचार का पैकेट, नमक और काली मिर्च का एक-एक पैकेट मिलता है। इसके साथ ही यात्रियों को नाश्‍ते में चाय या कॉफी तथा दो बिस्किट दिया जाता है। जबकि शाम के नाश्‍ते में चाय या कॉफी और चार ब्रेड स्लाइस (ब्राउन-व्हाइट) एक बटर चिपलेट के साथ दिया जाता है। ये सुविधा केवल एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों के लिए ही है। यानी अगर आप शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर कर रहे हैं, तो आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

आर्मी का जवान हुआ लापता, परिजनों ने की मदद की अपील

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चिनौरी गांव से...

भारत ने आखिरी टी20 में धमाकेदार जीत से सीरीज 2-1 पर किया कब्जा! स्मृति ने दिखाई क्लास

एडिलेड: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ...

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए खतरनाक स्टंट, युवक को जेल

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की बचेली रोड पर...