प्रेमी बना दरिंदा: प्रेमिका के कपड़े उतरवाए, शराब पिलाई, ब्लेड चलवाया, प्राइवेट पार्ट में डलवाई मिर्ची, दोस्तों से करवाया बलात्कार

Date:

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के अकुर्दी रेलवे लाइन क्षेत्र में रहने वाली एक 26 वर्षीय लड़की के प्रेमी ने ही अपने दोस्तों को उसकी सुपारी देकर जानलेवा हमला करवा दिया। हमलावरों ने एक सार्वजनिक महिला शौचालय में घुसकर पीड़िता पर हमला किया। हमले से पीड़िता और उसका परिवार काफी डरा हुआ है। परिजनों ने हमले में शामिल सभी हमलावरों( जिन्होंने आरोपी प्रेमी से लड़की की सुपारी ली थी) को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

हमलावरों ने बड़ी क्रूरता के साथ लड़की को निरवस्त्र कर उस पर कई बार ब्लेड से वार किया। इसके अलावा उन्होंने(हमलावरों) पीड़िता के प्राइवेट पार्ट और आंखों में मिर्ची पाउडर भी डाला और जबरन शराब पिलाई। जानलेवा हमले में पीड़िता बुरी तरह से घायल हो गई है और उसका इलाज वाईसीएम अस्पताल में चल रहा है। मामले में निगडी पुलिस ने पीड़िता की बहन की शिकायत पर चेतन मारुति घाडगे नाम के प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी चेतन मारुति घाडगे को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि चेतन मारुति घाडगे और लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। जानकारी के मुताबिक पीड़िता चेतन मारुति घाडगे से शादी करना चाहती थी। हालांकि आरोपी चेतन मारुति ने शादी के लिए मना कर दिया था, लेकिन जब पीड़िता ने शादी की जिद पकड़ ली तो उसने अपने दोस्तों को उसकी(लड़की) सुपारी दे दी। हालांकि पुलिस ने पीड़िता की बहन की शिकायत के आधार पर प्रेमी आरोपी चेतन मारुति घाडगे को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। हमले के बाद बाकी फरार हुए आरोपियों की पुलिस ने धर-पकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING: आपत्तिजनक गतिविधियों का भंडाफोड़, 5 महिलाएं व 3 युवक पकड़े गए

CG BREAKING: कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र...

मैट्स विश्वविद्यालय में सरस्वती पूजा का अयोजन, विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र हुए शामिल

रायपुर- मैट्स विश्वविद्यालय में मैट्स स्कूल आॅफ लाइब्रेरी साइंस...