BOLLYWOOD/POLITICS : गृह मंत्री अमित शाह के जीवन पर फिल्म बनाएंगे फिल्म मेकर रोहित शेट्टी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

BOLLYWOOD/POLITICS: Filmmaker Rohit Shetty will make a film on the life of Home Minister Amit Shah.

नई दिल्ली। अपनी दमदार फिल्मों सूर्यवंशम, सिंघम और सिंबा से दर्शकों का हमेशा दिल जीतने वाले रोहित शेट्टी टीवी पर खतरों के खिलाड़ी को सालों साल से होस्ट कर रहे हैं. ऐसे में हाल ही में उन्हें मुंबई में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते हुए देखा गया. इसकी जानकारी खुद गृहमंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है.

दो धुरंधर आमने-सामने –

जहां रोहित शेट्टी सिनेमा के काफी बड़े दिग्गज हैं वहीं अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के बहुत बड़े नेता. फोटो में वो एक दूसरे के सामने बैठे दिखे. अमित शाह कुछ गंभीर चर्चा करते दिखाई दिए. वहीं रोहित शेट्टी उनके सम्मान में तस्वीर में ध्यान से उनकी बातों को सुनते दिखाई दे रहे हैं.

रोहित शेट्टी की टॉप लिस्ट –

चाहे बड़ा पर्दा हो या छोटा पर्दा हर पर्दे पर रोहित शेट्टी हिट है. कमाल की फिल्मों के अलावा खतरों के खिलाड़ी के लिए भी रोहित शेट्टी को पसंद किया जाता है. फिलहाल वो बतौर डायरेक्टर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं. वो ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ सीरीज को डायरेक्ट करेंगे जिसमें शिल्पा शेट्टी अहम भूमिका में नजर आएंगी.

अमित शाह का बिजी शेड्यूल –

बता दें कि अमित शाह महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम देखने गए हैं. उन्होंने अपने ट्विटर से जानकारी दी कि वो मुंबई में लाल बाग के राजा के दर्शन करेंगे और उसके बाद ब्रांद्रा पश्चिम में सार्वजनिक गणेशोत्सव में जाएंगे. वो शिक्षय दिवस पर पवई में नाइक चैरिटेबल ट्रस्ट के ए एम नाइक स्कूल का उद्घाटन करेंगे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related