BOLLYWOOD BREAKING : मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, आनन-फानन में लाया गया अस्पताल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BOLLYWOOD BREAKING: Mithun Chakraborty’s health deteriorated, he was hurriedly brought to the hospital.

डेस्क। मिथुन चक्रवर्ती को लेकर खबर आ रही है कि उनके सीने में तेज दर्द उठने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिथुन चक्रवर्ती को 10 फरवरी की सुबह सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभिनेता के करीबी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी, तभी उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हालांकि मिथुन के परिवार की तरफ से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन ये खबर जानने के बाद अभिनेता के फैंस काफी घबरा गए हैं। सभी को उनकी तबीयत के बारे में अपडेट का इंतजार है।

पहले भी अस्पताल में भर्ती हुए थे मिथुन –

आपको बता दें कि साल 2022 में भी मिथुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबर आ रही थी कि उनके पेट में दर्द और उलटी की शिकायत के बाद एडमिट किया गया है। अभिनेता की अस्पताल के बेड पर लेटे हुए तस्वीर भी वायरल हुई थी। जिसके बाद उनके बेटे ने जानकारी दी थी कि वह एक दम ठीक हैं, उनकी किडनी में पथरी हो गई थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया था।

आपको बता दें कि हाल ही में मिथुन को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया था। सम्मानित होने के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की थी। एक्टर ने बंगाली में एक वीडियो शेयर कर कहा था कि उन्हें गर्व है और वह इस पुरस्कार को पाकर खुश हैं। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा था,”मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। बिना मांगे कुछ पाने की अनुभूति आज मुझे हो रही है। यह बिल्कुल अलग एहसास है। यह बहुत अच्छा एहसास है।”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related