CG BREAKING : भगत के ठिकानों पर IT को मिली करोड़ों की अघोषित संपत्ति, विभाग ने कलेक्टर से मांगी यह जानकारी, बढ़ी पूर्व मंत्री की मुसीबत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: IT found undisclosed assets worth crores at Bhagat’s hideouts, the department asked for this information from the collector, the troubles of the former minister increased.

रायपुर। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और करीबियों के ठिकानों पर आईटी की जांच में करोड़ों रुपए की अघोषित संपत्ति मिली है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड नई दिल्ली की प्रिंसिपल कमिश्नर और प्रवक्ता सुरभि अहुलवालिया ने प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी है। 25 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी के दौरान ढाई करोड़ कैश और जेवर समेत अघोषित संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं।

अहुलवालिया ने बताया है कि आयकर विभाग ने 31 जनवरी 2024 को अमरजीत भगत, करीबी सहयोगियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर जांच अभियान शुरू किया था। अमरजीत के करीबी सहयोगियों में से एक रियल एस्टेट के कारोबार में है। आयकर विभाग ने अंबिकापुर कलेक्टर को पत्र लिखकर 13 लोगों की संपत्ति का ब्यौरा मांगा है।

तलाशी अभियान में छत्तीसगढ़ के रायपुर, सरगुजा, सीतापुर और रायगढ़ जिलों में फैले 25 से ज्यादा परिसरों को कवर किया गया।तलाशी अभियान के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज़, अघोषित बैलेंस शीट और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिन्हें जब्त किया गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related