कर्नाटका से भाजपा के पतन की शुरूआत हो गयी – मरकाम

Date:

कर्नाटका की जनता का संदेश कांग्रेस संभालेगी सारा देश

रायपुर। कर्नाटका जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कर्नाटक की जनता को दिल से धन्यवाद देता हू यह ऐतिहासिक जीत है कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा में लभगग 4 हजार किमी पैदल चले थे देश की एकता, अखण्डता, भाईचारा करने के लिये यह जीत उसी भाईचारे के संदेश की जीत है  भाजपा की मोदी सरकार नफरत की राजनीति, धर्म की राजनीति, संप्रदाय के नाम से राजनीति करती है पर भाजपा के मनसूबे पूरा नही हुये कर्नाटका के लोगों ने बता दिया कि यह देश सभी धर्मो और सभी वर्गो का है। वहां कि जनता ने विकास के एजेण्डे पर वोट किये है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े कर्नाटका के धरती पुत्र है, माटी पुत्र है। भाजपा ने उनके परिवार को मारने का षडयंत्र रचा था। जनता ने भाजपा के विरूद्ध वोट करके दिखा दिया कि वह भाजपा के षडयंत्रो का जवाब दिया है। जनता ने मल्लिकाअर्जुन खडग़े, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वहां का स्थानीय नेतृत्व को वोट दिया है। यह जीत लोकतंत्र को एकसूत्र मे लाने की जीत है। भाजपा को इससे करारा झटका लगा है।

मरकाम ने कहा कि कर्नाटका की जनता का संदेश कांग्रेस संभालेगी सारा देश कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। भाजपा की सारी की सारी हेकड़ी कर्नाटक की जनता ने निकाल रख दी है। बजरंग बली के नाम का दुरूपयोग करने वाली भाजपा कर्नाटका में धूल चाटने को मजबूर हो गयी है। कर्नाटका से एक बार से फिर भारत का लोकतंत्र की जड़े पुष्पित और पुलवित शुरू होने लगी है। भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार के खिलाफ कर्नाटका की जनता ने यह जनादेश दिया है। देश की जनता कांग्रेस पार्टी को फिर से सर आंखों पर बैठाने जा रही है। कर्नाटका से शुरूआत हुयी है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इसकी पुनरावृत्ति होने वाली है। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार फिर से आयेगी। फिर से देश में अमन, शांति, भाईचारा का संदेश आयेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related