BJP YUVA MORCHA APPOINTMENT : भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष-महामंत्री घोषित

Date:

BJP YUVA MORCHA APPOINTMENT : District President-General Secretary of BJP Yuva Morcha declared

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्रियों की नियुक्ति कर दी है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, इसका मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और युवाओं की भागीदारी को और बढ़ाना है।

इन जिलों में नई जिम्मेदारी

घोषणा सूची में बस्तर, नारायणपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जशपुर, कवर्धा, बेमेतरा, रायपुर शहर, कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत कई जिलों के नाम शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, युवा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन ने दी शुभकामनाएं

प्रदेश संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे पार्टी की नीति और विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाएंगे और आगामी राजनीतिक व चुनावी गतिविधियों में युवा मोर्चा की भूमिका को और प्रभावी बनाएंगे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAJA RAGHUVANSHI REBIRTH : राजा की वापसी ? घर में जन्मा बेटा

RAJA RAGHUVANSHI REBIRTH: The King returns? A son born...

BREAKING : मंदिर में भगदड़, 8 की मौत

BREAKING: 8 killed in stampede at temple रायपुर डेस्क। नालंदा...

TAHIR ANWAR DEATH : मसूद अजहर के भाई की रहस्यमयी मौत

TAHIR ANWAR DEATH: Mysterious death of Masood Azhar's brother रायपुर...

RAMAN SINGH STATEMENT : देश नक्सलमुक्त, रमन सिंह का दावा

RAMAN SINGH STATEMENT : Country Naxal-free, claims Raman Singh रायपुर।...