छत्तीसगढ़ की 35 लाख महिलाओं तक पहुंचेगी भाजपा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में महिलाओं का अहम रोल रहा है। अब लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए पार्टी ने महिला विंग, महिला मोर्चा प्रदेश की 35 लाख महिलाओं तक पहुंचेंगी। गांव-कस्बों और शहरों में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा प्रमुख शालिनी राजपूत ने बताया कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं को केंद्र की आर्थिक सहायता वाली योजनाओं का फायदा मिले इसके लिए हम उन्हें योजना से जोड़ेंगे।

चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच जाकर भाजपा की नेता सौंधी चाय पकाकर महिलाओं को देंगी। उनके साथ उनके क्षेत्र की समस्याओं को जानेंगी। स्थानीय स्तर पर हल हो सकने वाली समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएंगी।

प्रदेश स्तर के मामले राज्य सरकार के पास भेजे जाएंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए माहौल तैयार करने संगठन ने महिला नेताओं को स्पेशल टास्क दिया है। इसमें जितने भी स्व सहायता समूह हैं, गांव में स्थानीय उद्योग चलाने वाली, खेती किसानी से जुड़ी औरतों से भी संपर्क साधा जाएगा।

रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में हाल ही में शक्ति वंदन वर्कशॉप हुई। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे। संगठन के बड़े नेताओं ने दिशा निर्देश दिए हैं कि कैसे लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करनी है। CM साय ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को बताएं कि कांग्रेस ने उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझा है।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने महिलाओं को लेकर बन रही रणनीति पर कहा- 8 लाख से ज्यादा मतदाता बहनों से संपर्क किया गया है। प्रदेश में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं से हम महिलाओं को जागरुक कर रहे हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि हम केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार की भी सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की महिलाओं और हर आम आदमी को मिले इस पर काम शुरू कर रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related