BJP MLA PROTEST: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बीजेपी विधायक का धरना, कहा—कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP MLA PROTEST: जशपुर। शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण कार्य को लेकर जशपुर जिले में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। कार्रवाई नहीं होने से नाराज जशपुर विधायक रायमुनी भगत के मोर्चा खोलते हुए शुक्रवार को सन्ना थाना क्षेत्र में धरने पर बैठ गईं हैं। विधायक सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं और अवैध कब्जे पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहीं है।

मामला सन्ना पेट्रोल पंप के पास स्थित एक बेशकीमती शासकीय भूमि से जुड़ा है, जहां अवैध कब्जे और निर्माण कार्य का आरोप है। यह विवाद पिछले करीब तीन महीनों से गरमाया हुआ है। इस प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) बगीचा की ओर से अनावेदक अशोक गुप्ता को स्पष्ट रूप से निर्माण कार्य रोकने का आदेश जारी किया गया था। ​शिकायत है कि प्रशासनिक आदेश के बावजूद अशोक गुप्ता द्वारा धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी रखा गया। जब प्रशासन ने इस अवहेलना पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो विधायक रायमुनी भगत खुद मैदान में उतर आईं।​

धरना स्थल पर मौजूद विधायक रायमुनी भगत ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रशासन भू-माफियाओं के खिलाफ नरमी बरत रहा है और सरकारी संपत्ति की रक्षा करने में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अवैध कब्जे पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, वे धरने से नहीं हटेंगी।

अनावेदक ने कहा यह हमारी निजी भूमि​इधर, विवाद के केंद्र में रहे अशोक गुप्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिस भूमि पर प्रशासन द्वारा सीमांकन की प्रक्रिया की जा रही है, वह उनकी निजी भूमि है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि वे अपनी जमीन को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ेंगे। उनके अनुसार, यह विवाद जानबूझकर खड़ा किया जा रहा है।​ वर्तमान में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। विधायक के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पिछले तीन महीनों से चल रहा यह जमीन विवाद अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है, जिससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related