CG FRAUD CASE : BJP नेता से 41 लाख की ठगी, RSS पदाधिकारी बनकर महिला ने लगाया चूना

Date:

CG FRAUD CASE : BJP leader duped of Rs 41 lakh by a woman posing as an RSS official

कोंडागांव। जिले में एक सनसनीखेज ठगी का मामला सामने आया है। भाजपा नेता और पेट्रोल पंप संचालक संतोष कटारिया (64 वर्ष) से एक महिला ने 41.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। संतोष कटारिया छत्तीसगढ़ BJP कोर ग्रुप के सदस्य भी हैं। महिला ने खुद को दिल्ली में RSS पदाधिकारी बताकर खनिज निगम में चेयरमैन बनवाने का झांसा दिया था।

कैसे हुआ खेल?

केशकाल थाना क्षेत्र के इस मामले में पीड़ित संतोष कटारिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रायपुर के राजीव सोनी के माध्यम से उनकी पहचान काजल जोशी नाम की महिला से हुई। महिला ने केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ सरकार में अपनी पकड़ होने का दावा किया और उन्हें खनिज निगम का चेयरमैन बनाने के लिए 3 करोड़ रुपये की मांग की।

संतोष ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो किस्तों में रकम दी।

20 अगस्त 2024 को दिल्ली में 20 लाख रुपये नकद दिए।

26 सितंबर 2024 को केशकाल से व्हाट्सएप QR कोड स्कैन कर 1.30 लाख ट्रांसफर किए।

अक्टूबर 2024 में रायपुर के होटल क्लार्क में 20 लाख रुपये नकद दिए।

तीन महीने में कुल 41.30 लाख रुपये देने के बाद भी जब निगम मंडल की नियुक्ति सूची में उनका नाम नहीं आया, तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

फोन बंद, BJP ने किया खुलासा

ठगी का शक होने पर संतोष ने महिला और राजीव सोनी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के फोन बंद थे। बाद में भाजपा नेताओं से जानकारी लेने पर पता चला कि काजल जोशी नाम की कोई महिला पार्टी की कार्यकर्ता या RSS पदाधिकारी है ही नहीं।

पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लाल किला ब्लास्ट के बाद Air India की इस फ्लाइट में बम की धमकी, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: गुरुवार को टोरंटो से दिल्ली आ रही...

रायपुर में 6 साल बाद रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “संगम मित्रों का” का आयोजन — देशभर से 1000 से अधिक रोटेरियन होंगे शामिल

रायपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 की बहुप्रतीक्षित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “संगम...