भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, कांग्रेस कोई चुनौती नहीं- ओम माथुर भूपेश बघेल की तरह हम अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नही करेंगे वो बौखलाहट में उपयोग करते है अमर्यादित भाषा।

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मोदी जी के काम ने राजनीति की दिशा बदल दी

लूट और भ्रष्टाचार में डूबी है कांग्रेस सरकार

23 में ऐतिहासिक बहुमत से जीतेगी भाजपा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अगर गलत नहीं किया तो ईडी से डरते क्यों हैं?

भूपेश बघेल अहमद पटेल बनने की कोशिश कर रहे हैं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने आज यहां प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट तौर पर कहा कि अगले साल होने वाले छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से विजय हासिल कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कांग्रेस की तरह यहां एक परिवार का राज नहीं चलता। उन्होंने कहा कि 8 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीतिक दिशा बदल दी है। अब जातिवाद, वंशवाद की राजनीति नहीं चलती। अब विकासवाद की राजनीति चलती है।

एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा भूपेश बघेल की तरह हम अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नही करेंगे वो बौखलाहट में उपयोग करते है अमर्यादित भाषा का।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है। हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बना रहे हैं और कांग्रेस द्वारा फैलाई गई तमाम बातों का तोड़ हमारे पास है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी क्षणिक मामलों की राजनीति नहीं करती। गौमाता हमारे लिए पहले भी माता थी और आज भी वह हमारी माता है। हम कभी भी इस तरह की राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को मंदिर याद आ रहा है तो 70 साल तक वह क्यों याद नहीं आया। उन्होंने कहा कि भाई बहन और मां चुनाव में कई मंदिरों में घूम आए। जनेऊ पहन लिए। यह सब 70 साल तक क्यों नहीं किया गया था? अच्छी बात है कि कांग्रेस को भगवान याद आने लगे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं करती जबकि कांग्रेस ने हमेशा ऐसा किया है। उन्होंने तो वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी जी से मुख्यमंत्री रहते हुए घंटों पूछताछ करवाई थी और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह को गिरफ्तार भी करवाया था। तब स्पष्ट है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किसने किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लूट और भ्रष्टाचार चल रहा है। यह प्रदेश की जनता देख रही है।

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने संवाददाता सम्मेलन में संगठन प्रवास की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन में सभी स्तर पर बैठकें करके आगे की कार्ययोजना बनाई गई है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया प्रतिनिधियों को प्रदेश प्रभारी का परिचय कराया। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, विजय शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ARVIND KEJRIWAL : E20 के खिलाफ सड़क पर AAP का हंगामा

ARVIND KEJRIWAL : AAP's uproar on the streets against...

CG TRANSFER BREAKING : दो अवर सचिवों की अदला-बदली

CG TRANSFER BREAKING : Two Under Secretaries swapped रायपुर। छत्तीसगढ़...