किसानों के लिए घोषणा पत्र में बड़ी घोषणा कर सकती हैं बीजेपी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए 7 नंवबर को वोटिंग होनी हैं। इसी के मद्देनजर आज बीजेपी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। इससे ठीक एक दिन पहले यानि कल कांकेर में प्रधानमंत्री की सभा हुई।

पीएम मोदी की चुनावी सभा के बाद मीडिया में अंदेशों का अंबार लग गया। उम्मीदें जताई जाने लगी कि प्रधानमंत्री कोई बड़ी घोषणा कर देंगे। कुछ नहीं तो कम से कम धान के मुद्दे पर कांग्रेस की काट के लिए कुछ ऐलान करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। लेकिन उन्होनें किसान और तेंदूपत्ता की बात कहकर इशारा जरूर किया कि घोषणा पत्र में किसान ही मुख्य किरदार होगा। पीएम मोदी ने कांकेर की रैली में कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने जमकर लूटा है। भाजपा सरकार बनते ही तेंदूपत्ता की खरीदी का विस्तार किया जाएगा। बोनस और बेहतर सुविधाएं देंगे। ये मोदी की गारंटी है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ हद तक मोदी ने घोषणा पत्र के पत्ते खोल दिए हैं। संभव है कि बीजेपी धान का समर्थन मूल्य 3000 से ज्यादा दे सकती है। महिलाओं की प्रति महीना 15 सौ रुपए देने का ऐलान भी संभव। साथ ही हर हाथ रोजगार और बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने का ऐलान भी हो सकती है। वहीं किसानों को दो साल का पुराना बोनस देने की भी घोषणा कर सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ISRAEL GOVERNMENT: सत्ता परिवर्तन की आहट हुई तेज

ISRAEL GOVERNMENT: Signs of a potential change in power...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : भाजपा नेता के बेटे से ठगी

भाजपा के एक प्रमुख पदाधिकारी का बेटा ठगी शिकार...