भाजपा किसानों के लिये नहीं अपने अस्तित्व को बचाने के लिये आंदोलन किया: कांग्रेस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर/31 जनवरी 2022। भारतीय जनता पार्टी किसानां के लिये नहीं अपने अस्तित्व को बचाने के लिये धान खरीदी केंद्रों पर आंदोलन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा किस बात को लेकर आंदोलन कर रही है? यह उसे ही नहीं पता है। जिन मुद्दों को सामने रखकर भाजपा ने आंदोलन की नौटंकी किया उस सारे मुद्दों पर कांग्रेस सरकार पहले ही काम कर चुकी है। भाजपा धान खरीदी की तारीख आगे बढ़वाने की बात कर रही जबकि उसकी जरूरत ही नहीं। अभी तक 94 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो गयी है। इक्कीस लाख पच्चीस हजार किसानों ने अपना धान बेच दिया है जो राज्य बनने के बाद अभी तक का रिकॉर्ड है। अभी धान खरीदी के लिये एक सप्ताह शेष है। सरकार ने इस वर्ष 105 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है जो 7 फरवरी तक पूरा हो जायेगा। भाजपा धान खरीदी की तिथि बढ़ाने के लिये सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रही है। यहां तक कि भाजपा के छोटे-बड़े सभी किसान नेताओं ने अपना धान सरकार के पास बेच दिया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार से दो वर्ष के बोनस के भुगतान की मांग किया जाना बेशर्मी की पराकाष्ठा है। किसानों को वायदा कर बोनस रमन सिंह ने नहीं दिया था। दो वर्ष ही नहीं रमन सिंह ने अपने तीनों कार्यकाल के 15 सालों में 6 साल तक किसानों को बोनस नहीं दिया था। रमन सिंह और भाजपा को अपने वायदा खिलाफी के लिये किसानों से माफी मांगना चाहिए। 2100 रू. समर्थन मूल्य की वायदा खिलाफी के लिये भी रमन और भाजपा को किसानों से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस सरकार से बोनस देने की मांग करने से पहले रमन सिंह को यह सार्वजनिक स्वीकार करना चाहिए कि किसानों को जो धोखा दिया था वायदा करके बोनस नहीं दिया था उस बोनस को कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से देने की मांग रमन सिंह कर रहे है।

सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related